Breaking : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 07:45 PM

breaking encounter between police and miscreants

गुरुवार शाम तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तरनतारन (रमन) : गुरुवार शाम तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई CIA स्टाफ तरनतारन और थाना वाल्टोहा पुलिस की ओर से की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल आरोपियों की पहचान जोबन सिंह निवासी आसल उत्ताड़ और अर्जुन सिंह निवासी वाल्टोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 बोर के दो पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फिरौती के लिए की गईं चार फायरिंग की वारदातों में वांछित थे। इनमें वाल्टोहा में दो, जबकि अमरकोट और महिंदीपुर में एक-एक फायरिंग की घटना शामिल बताई जा रही है। पुलिस का यह भी दावा है कि दोनों आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे एक आपराधिक गैंग से हो सकते हैं। इस एंगल को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर SSP सुरिंदर लांबा ने जानकारी साझा की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच आगे जारी है और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!