लुधियाना के वकीलों ने 7 सितंबर को किया  ‘नो वर्क डे’ का ऐलान, जानें क्यों

Edited By Kalash,Updated: 06 Sep, 2026 05:12 PM

ludhiana lawyers no work day

सोमवार, 7 सितंबर 2026 को ‘नो वर्क डे’ मनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

लुधियाना (मेहरा): जिला बार एसोसिएशन लुधियाना की कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब, हरियाणा एवं यूटी चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों की संयुक्त एक्शन कमेटी तथा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय आह्वान पर विचार किया गया। उकत जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु वालिया ने बताया कि बैठक में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को ‘नो वर्क डे’ मनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

यह आह्वान जिला बार एसोसिएशन मानसा के सदस्य एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR नंबर 19 दर्ज किए जाने के विरोध में किया गया है। जिला बार एसोसिएशन लुधियाना ने उक्त मामले में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान तथा जिला बार एसोसिएशन मानसा के साथ एकजुटता प्रकट की है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को लुधियाना के वकील न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे और राज्य स्तरीय आह्वान के समर्थन में ‘नो वर्क डे’ मनाया जाएगा। बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से इस निर्णय में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

इस संबंध में माननीय अदालतों से भी अनुरोध किया गया है कि 7 सितंबर को अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सदस्यों को उचित सहयोग प्रदान किया जाए। बार एसोसिएशन ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि “बार की एकता ही बार की ताकत है।”

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!