Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 10:00 PM

लुधियाना में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले का विरोध अब जालंधर में भी देखने को मिल रहा है। घटना से नाराज लोगों ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नेतृत्व में जालंधर के डा. बी.आर. अंबेदकर चौक पर धरना शुरू कर दिया है।
जालंधर: लुधियाना में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले का विरोध अब जालंधर में भी देखने को मिल रहा है। घटना से नाराज लोगों ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नेतृत्व में जालंधर के डा. बी.आर. अंबेदकर चौक पर धरना शुरू कर दिया है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल सहित भाजपा लीडरशिप दोबारा बाबा अंबेडकर साहब चौक पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया।
धरने के दौरान शीतल अंगुराल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। शीतल अंगुराल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि वे इतनी देर से उक्त चौक पर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उनसे बात करने नहीं पहुंचा। उन्होंने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
