पंजाब में Police Encounter, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी ढेर, दूसरा घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Sep, 2026 08:58 PM

police encounter in punjab one accused killed in retaliatory fire

पुलिस को लंबे समय से वांछित दो आरोपियों और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) और सीआईए की पुलिस टीम बीच गांव बाठ के निकट मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोली लगने से...

तरनतारन (रमन) :  पुलिस को लंबे समय से वांछित दो आरोपियों और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) और सीआईए की पुलिस टीम बीच गांव बाठ के निकट मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोली लगने से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीते समय पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वांछित आरोपी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बाठ के निकट नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस के अनुसार उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कश्मीर सिंह उर्फ भूंगी पुत्र मंगल सिंह निवासी मुरादपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी नौरंगाबाद का उपचार जारी है। यह कार्रवाई ए.जी.टी.एफ. और तरनतारन सी.आई.ए. स्टाफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।  दोनों आरोपी 1 अगस्त को मुरादपुरा में हुई फायरिंग की घटना के मामले में वांछित थे। उस दिन पुलिस टीम नशा तस्करों की तलाश में मुरादपुरा इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाई गई थीं। फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल भूपिंदर सिंह और तीन वर्षीय बच्ची गोली लगने से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

डी.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए कश्मीर सिंह उर्फ भुंगी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!