पंजाब में 27 kg हेरोइन जब्त! पिस्टल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दुबई से जुड़े लिंक

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 02:18 PM

4 smugglers arrested with a pistol and heroin

पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बॉर्डर पार से चल रहे एक स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बॉर्डर पार से चल रहे एक स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 27 kg हेरोइन, एक मॉडर्न विदेशी .30 बोर PX5 पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

PunjabKesari

पंजाब DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस संबंधी जानकारी शेयर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दुबई के एक ऑपरेटर और बॉर्डर पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और उसके कहने पर उन्हें सप्लाई कर रहे थे। इस बारे में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। स्मगलिंग नेटवर्क के सभी पिछले और अगले लिंक का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस बॉर्डर पार की स्मगलिंग पर कड़ी नजर रखने और ड्रग तस्करी, गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल जांच एजेंसिया ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर हेरोइन की इतनी बड़ी खेप कहां से ले गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई करना था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!