पंजाब में सनसनीखेज वारदात, 2 बच्चों के पिता की बेरहमी से ह\त्या

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2026 12:58 PM

sensational incident in punjab

अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास उस समय सनसनी फैल गई जब दो बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

अजनाला (गुरप्रीत सिंह): अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास उस समय सनसनी फैल गई जब दो बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह निवासी गांव तेड़ा राजपूतां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुलजीत सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उस पर हमला हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अजनाला के प्रमुख पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

इस बारे में परिवार का आरोप है कि कल आरोपियों ने मृतक के बड़े भाई सत्ता सिंह की बेरहमी से पिटाई की थी, जबकि आज उसके छोटे भाई कुलजीत सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।  

इस बारे में जानकारी देते हुए अजनाला पुलिस स्टेशन के प्रमुख अजयपाल सिंह ने बताया कि गांव तेड़ा राजपूता में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!