Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2026 10:56 PM

बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमावर्ती गांव कक्कड़ के इलाके में एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन सहित 6 किलो हीरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 30 करोड रुपए के लगभग आकी जा रही है, जब्त की है।
अमृतसर ( नीरज): बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमावर्ती गांव कक्कड़ के इलाके में एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन सहित 6 किलो हीरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 30 करोड रुपए के लगभग आकी जा रही है, जब्त की है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से आया ड्रोन ऐडीस सिस्टम के राडार में आकर गिर गया और अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है क्योंकि सीमावर्ती गांव उन गांवो में से एक है जहां आए दिन ड्रोन की मूवमेंट रहती है।
