Punjab में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 शूटर गोली लगने से घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Sep, 2026 11:13 PM

plot for targeted killing in punjab foiled

अमृतसर में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने केशव शिवाला गिरोह के सक्रिय शूटरों को काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने हुई गोलीबारी में केशव शिवाला गिरोह के 3 बदमाश पैरों में गोली लगने से...

अमृतसर  (जशन) : अमृतसर में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने केशव शिवाला गिरोह के सक्रिय शूटरों को काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने हुई गोलीबारी में केशव शिवाला गिरोह के 3 बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी आपराधिक वारदात और टारगेट किलिंग की कथित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि पक्की सूचना के आधार पर छहर्टा थाने के एस.एच.ओ. बलविंदर सिंह द्वारा इलाके में नाकेबंदी की गई थी। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले विशाल नामक बदमाश को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 बोर की एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई।

विशाल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके अन्य साथी थांदा रोड के पास झाड़ियों और जंगलनुमा इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक वे किसी बड़ी टारगेट किलिंग को अंजाम देने के मकसद से विशाल के इशारे का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली।

पुलिस ने लाऊड स्पीकर से बदमाशों से बार-बार सरैंडर करने की अपील की। पुलिस के मुताबिक चेतावनी को अनदेखा करते हुए बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान 4 में से 3 बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने चारों को काबू कर लिया। घायल बदमाशों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!