Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Sep, 2026 07:01 PM

पंजाब में GMADA से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई के तहत अब ई.डी. की टीमें लुधियाना में पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे अनमोल...
जालंधर : पंजाब में GMADA से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई के तहत अब ई.डी. की टीमें लुधियाना में पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस के घर पहुंची हैं और तलाशी ली जा रही है। मुंडियां अर्बन हाउसिंग मिनिस्टर हैं और GMADA भी उनके मंत्रालय के अंडर ही आता है।
वहीं इसी जांच के सिलसिले में चंडीगढ़ में पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी और GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता के आवास पर भी ED की कार्रवाई की गई।
दरअसल, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली के कई ठिकानों पर सर्च और सर्वे शुरू किए हैं। ED के मुताबिक, जांच में कंपनियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध अनुचित लाभ पहुंचने और सरकारी खजाने को नुकसान होने के आरोप हैं। एजेंसी कंपनियों, GMADA और संबंधित अधिकारियों के बीच लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
वहीं, ED की कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। AAP ने केंद्र पर केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जबकि विपक्षी दलों ने सरकार से मामले में जवाब मांगा है।

