Edited By Vatika,Updated: 16 Sep, 2026 09:36 AM

पंजाब सरकार के जेल विभाग ने लुधियाना जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बलवीर सिंह का नाम एक
लुधियाना (स्याल): पंजाब सरकार के जेल विभाग ने लुधियाना जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बलवीर सिंह का नाम एक अपराधिक मामले में आने के बाद तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
इस संदर्भ में राज्य सरकार जेल विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी भावना गर्ग (आई.ए.एस) ने आदेश जारी कर डिप्टी सुपरीटेंडेंट जेल को उनके पद से हटाया है। अपने आदेशों में उस वरिष्ठ अधिकारी ने उक्त (एफआईआर) का हवाला दिया है जिसका एफआईआर न:227 पुलिस थाना डिवीजन नंबर 7 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है। की जांच में उक्त डिप्टी सुपरीटेंडेंट का एफ आईआर नाम आया है। जिस वजह से उन्हें अपने पद से सस्पेंड किया जाता है।
इस आदेश में आगे जेल विभाग ने स्पष्ट किया है। कि इस सस्पेंशन के दौरान उक्त जेल अधिकारी चंडीगढ़ स्थित हेड क्वार्टर में तैनात रहेंगे। और विभाग के आदेशों के बिना हेड क्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। दूसरी और उक्त एफआईआर में नाम आने के बाद उक्त अधिकारी पर क्या आरोप लगे हैं। और उनके अधिकारी किस प्रकार से बचाव कर पाएगा। यह भी चर्चा का केंद्र बनेगा।