अमृतसर में ASI पर फायरिंग का आरोपी Police हिरासत से फरार, SHO पर गिरी गाज!

Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2026 02:48 PM

accused escapes from custody

जिले में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर सामने आई है।

अमृतसर: जिले में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर सामने आई है। आरोपी की पहचान करण निवासी गांव झंझोटी के रूप में हुई है। ASI जसवंत सिंह को गोली मारने वाले आरोपी करण को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके लेकर पहुंची थी। 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने राजासांसी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। लेकिन इस संबंधी पुलिस अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

पूरा मामला:

आपको बता दें कि, गत 11 सितंबर को  राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान उन पर आरोपी ने गोली चलाई थी। गोली उनकी पगड़ी से पार होते हुए सिर को छू कर निकल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी करण को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। अभी पुलिस पूछताछ जारी थी कि हथियार की रिकावरी के लिए जाते समय वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!