3 दिन पहले लापता हुए सरपंच का शव झाड़ियों से मिला, परिवार ने जताया ह+त्या का शक

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2026 03:12 PM

murder in batala

3 दिन पहले लापता हुए वर्तमान सरपंच का शव आज डेरा बाबा नानक के निकटवर्ती गांव

बटाला/डेरा बाबा नानक/कलानौर: 3 दिन पहले लापता हुए वर्तमान सरपंच का शव आज डेरा बाबा नानक के निकटवर्ती गांव हरदोरवाल की सड़क किनारे झाड़ियों में से मिला है। इस अवसर पर परिवार द्वारा पुलिस की ढीली कार्यशैली को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में मृतक सरपंच कुलजीत सिंह निवासी मंदरावाल के भाई सुबेग सिंह और परिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक कुलजीत सिंह गांव मंदरावाल से वर्तमान सरपंच थे।

उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले सरपंच कुलजीत सिंह अपने घर से फतेहगढ़ चूड़ियां किसी काम हेतु आए थे परन्तु वह वापिस घर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा थाना रमदास की पुलिस को भी सूचित किया गया था और पुलिस द्वारा सरपंच कुलजीत सिंह के फोन की लोकेशन भी ट्रेस की गई थ। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले भी पुलिस पार्टी और गांव निवासियों के साथ वह गांव हरदोरवाल आए थे परन्तु उनको सरपंच कुलजीत सिंह नहीं मिले। उन्होंने कहा कि उनको शक है कि सरपंच कुलजीत सिंह की हत्या की गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की कि सरपंच कुलजीत सिंह की हत्या करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। इस संबंधी जब थाना रमदास के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक कुलजीत सिंह के बेटे के बयानों के आधार पर थाना रमदास में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!