Pathankot में Nitin Nabin से मिलीं नशा पीड़ित परिवारों की माताएं, बोले- ‘आंसुओं ने भीतर तक झकझोरा’

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2026 11:45 AM

nitin nabin tweet

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पठानकोट में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात

पठानकोट: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पठानकोट में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने नशे की चपेट में आए युवाओं के परिवारों की स्थिति पर चिंता जताई। नबीन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि माताओं के आंसुओं ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया।

 

नितिन नबीन ने लिखा कि अपने बच्चे को नशे में तिल-तिल खत्म होते देखना एक मां के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पीड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को इस तरह नशे में डूबते हुए नहीं देखा जा सकता और सभी को मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आना होगा।

नबीन ने 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 13 दिनों में पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने और करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा करने के लिए निर्धारित है। इसका समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है। इस दौरान नशे से प्रभावित परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए। नबीन ने नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास की जरूरत बताते हुए युवाओं और परिवारों को इस अभियान से जोड़ने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!