संदिग्ध हालात में व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Kalash,Updated: 10 Sep, 2026 05:42 PM

गुरदासपुर जिले के कस्बा घुमान के अधीन आते गांव सखोवाल के डेरे में रहते 57 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर जिले के कस्बा घुमान के अधीन आते गांव सखोवाल के डेरे में रहते 57 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (57) पुत्र जोगिंदर सिंह घर में अकेला रहता था। उन्होंने बताया कि डेरे पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास उसके घर में तूड़ी वाले कमरे में वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वह जांच के बाद वह मृत पाया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद घुमान थाने की SHO रजवंत कौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here