आफत बनकर बरसी बारिश, मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Sep, 2026 07:21 PM

torrential rain wreaks havoc house roof collapses

जिला पठानकोट के हलका भोआ के अंतर्गत आने वाले गांव सिहोड़ा कलां में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मकान की छत गिरने के समय परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

पठानकोट, (हरजिंदर  गोराया): जिला पठानकोट के हलका भोआ के अंतर्गत आने वाले गांव सिहोड़ा कलां में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मकान की छत गिरने के समय परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण मकान की हालत काफी खराब हो गई थी। बारिश के बीच अचानक मकान की छत गिर गई, जिससे परिवार के घर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि मकान की छत गिरने के कारण उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और अब परिवार के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार ने प्रशासन और सरकार से मौके का जायजा लेकर मुआवजा देने और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है।

वहीं, बारिश के मौसम में कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!