Edited By Kamini,Updated: 01 Sep, 2026 12:04 PM

पोल्ट्री फार्म को चोरों द्वारा निशाना बनाने की घटना सामने आई है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पोल्ट्री फार्म को चोरों द्वारा निशाना बनाने की घटना सामने आई है। मामला थाना बहरामपुर के गांव काजी चक्क में स्थित एक पोल्ट्री फार्म का है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सुरजीत कुमार पुत्र संतोख राज निवासी काजी चक्क ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। रात को कुछ अज्ञात लोग उसके पोल्ट्री फार्म की फेंसिंग तोड़कर अंदर घुस आए।
चोरों ने फार्म के अंदर से इन्वर्टर के साथ बैटरी और गैस चूल्हा चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। सुबह जब घटना का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना बहरामपुर पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की पहचान करने और चोरी का सामान बरामद करने के लिए जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here