गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! 15 टीमों ने नशे के हॉटस्पॉट घेरे...भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Edited By Kamini,Updated: 24 Oct, 2026 06:26 PM

gurdaspur police action

जिले में नशे की रोकथाम और नशा तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गुरदासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

गुरदासपुर (हरमन): जिले में नशे की रोकथाम और नशा तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गुरदासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह तड़के पुलिस ने पूरे जिले में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी आदित्य की अगुवाई में सुबह 6 बजे शुरू किए गए इस अभियान के दौरान पुलिस की 15 अलग-अलग टीमों ने नशे के लिए बदनाम इलाकों को घेरकर संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। इस कार्रवाई में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

PunjabKesari

सुबह होते ही शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करना और नशीले पदार्थों की सप्लाई व बिक्री पर रोक लगाना था। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदेह के आधार पर लोगों की तलाशी ली। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे की समस्या वाले इलाकों में सुबह से ही हलचल देखने को मिली।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समय-समय पर नशे के लिए बदनाम इलाकों में विशेष चेकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि आज भी जिले के विभिन्न इलाकों को घेरकर संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने कई व्यक्तियों को हिरासत में लेने के साथ-साथ नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत गुरदासपुर शहर के नंगल कोटली मोहल्ले में भी पुलिस ने विशेष चेकिंग की। एसपी मनिंदरपाल सिंह की अगुवाई में डीएसपी सिटी शहबाज सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाके में पहुंचकर जांच की। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेने के साथ-साथ इलाके में नशे से संबंधित गतिविधियों की भी जांच की गई। पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न हिस्सों में एक साथ चलाए गए इस अभियान को नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे की रोकथाम के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!