पठानकोट पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, Amritsar से  हेरोइन सप्लाई करने आ रहे 2 युवक दबोचे

Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 03:36 PM

pathankot police takes action against drug smugglers

पठानकोट पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सदर पुलिस ने 2 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सदर पुलिस ने 2 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन, 3500 रुपये की कथित ड्रग मनी और तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर उसे जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण सिंह उर्फ ​​लच्छा और विशाल उर्फ ​​जोबन के रूप में हुई है, दोनों गांव छब्बा, थाना छेरहटा, अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर अमृतसर से पठानकोट की ओर आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, ASI सुरिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी में संदिग्ध लोगों की जांच और गश्त करने के लिए UBDC नहर रोड की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी नहर के पास बने श्मशान घाट पर पहुंची, तो सामने से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक आते दिखे।

पुलिस की गाड़ी को पास आता देख दोनों डर गए और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच, पीछे बैठे युवक ने कथित तौर पर अपनी जेब से एक ट्रांसपेरेंट पॉलीथीन का पैकेट निकाला और सड़क पर फेंक दिया। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!