पठानकोट के 500 करोड़ के पंचायत जमीन घोटाले में ED की जांच तेज, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2026 08:48 AM

ed steps up probe into rs 500 crore pathankot panchayat land scam

पठानकोट में करीब 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)

पंजाब डेस्क: पठानकोट में करीब 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेज कर दी है। एजेंसी इस मामले में जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मामला पंचायत की जमीन को कथित तौर पर निजी लोगों के नाम करने और वहां से खनन किए जाने के आरोपों से जुड़ा है।

500 करोड़ रुपये की जमीन से जुड़ा मामला
जांच पठानकोट जिले के भट्टियां गांव की करीब 91.75 एकड़ पंचायत जमीन से संबंधित है। आरोप है कि जमीन को नियमों के खिलाफ निजी व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित किया गया। इस जमीन पर अवैध खनन किए जाने की भी आशंका है।

मामले की जांच के तहत ED ने मोहाली स्थित ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी जमीन के हस्तांतरण, कथित अनियमितताओं और इससे जुड़े लेन-देन की पड़ताल कर रही है। मामले में लगे आरोपों की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!