Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 12:22 PM

भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सीमावर्ती गांव तलवंडी हिंदुआ के पास
गुरदासपुर (विनोद): भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सीमावर्ती गांव तलवंडी हिंदुआ के पास से 3 किलो से अधिक हेरोइन और 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार, जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव तलवंडी हिंदुआ निवासी सुच्चा सिंह पुत्र गंडा सिंह के खेतों में कुछ लावारिस पैकेट पड़े मिले। जवानों ने पैकेट कब्जे में लेकर उनकी जांच की तो उनमें से हेरोइन और अफीम बरामद हुई। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी।