पठानकोट में आसमानी बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौ+त, 2 अन्य घायल

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2026 11:11 AM

pathankot accident news

माधोपुर-शाहपुरकंडी सड़क पर स्थित पावर हाउस के निर्माण स्थल के पास खेतों में काम कर

माधोपुर/पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): माधोपुर-शाहपुरकंडी सड़क पर स्थित पावर हाउस के निर्माण स्थल के पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर देर शाम अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग राज्यों से आए मजदूर पावर हाउस के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरने से तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान विशाल (21), निवासी अवधाना, जिला उरई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान जितेंद्र उर्फ जितन (19), निवासी शाहपुरकंडी और गगन (17), निवासी जुगियाल कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की। इस हादसे के बाद मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!