पठानकोट में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन और बजरी से भरा टिपर जब्त

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2026 12:06 PM

illegal mining

जिला पठानकोट में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारागढ़ पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट की जॉइंट टीम ने जसवां गांव में रेड की।

पठानकोट, (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारागढ़ पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने गांव जसवां में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से बजरी से भरा एक टिपर और खुदाई में इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन जब्त की। पुलिस ने इस मामले में नवजोत सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिमन्यु कांडा को गांव जसवां के इलाके में अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने तारागढ़ पुलिस के साथ मिलकर मौके पर रेड की। जांच के दौरान वहां बजरी की कथित अवैध खुदाई में इस्तेमाल होने वाली पोकलेन मशीन और बजरी से भरा टिपर मिला। टीम ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नवजोत सिंह निवासी मनवाल बाग, थाना शाहपुर कंडी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!