Edited By Urmila,Updated: 14 Oct, 2026 04:39 PM

पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए नशे ही तस्करी की जा रही है जिससे चलते पठानकोट पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर ) : पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए नशे ही तस्करी की जा रही है जिससे चलते पठानकोट पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया जिससे 7 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है ये नशा तस्कर गुरदासपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इसका साथ एक महिला भी दे रही थी जिसके चलते पुलिस ने इन दोनों को काबू कर लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है पुलिस को इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने कहा कि जिस नशा तस्कर को काबू किया है वह गुरदासपुर में किराए के घर में रह रहा था। इस से पूछताछ पर ही इसके पास से 7 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है इसके साथ एक महिला भी इसका सहयोग कर रही थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इनसे ओर भी खुलासे होने की सम्भावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here