Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2026 09:41 AM

ताया गया है कि इस घटना में साहिल लांडी समेत 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई
मोगा: मोगा में रविवार देर रात अंगदपुरा मोहल्ले में कथित गैंगवार के दौरान काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हथियारबंद हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि इस घटना में साहिल लांडी समेत 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, साहिल लांडी अपने परिवार के सदस्यों गोरा, गागी और पिल्लोपे के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी वहां पहुंची। गाड़ी में सवार हथियारबंद लोगों ने साहिल लांडी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 4 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की मौत होने की खबर है। सूचना मिलते ही मोगा के पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।
जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने कहा कि परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि साहिल लांडी की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उधर शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस घटना पर 'एक्स' पर लिखी पोस्ट में कहा कि अब राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है।