Jalandhar में घर के बाहर अचानक दिखा फनफनाता Cobra, देखकर सहमे लोग!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Sep, 2026 11:12 PM

dangerous cobra found outside a house in jalandhar

जालंधर के गोल्डन एवेन्यू फेस-2 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खतरनाक कोबरा सांप दिखाई दिया। घर के बाहर कोबरा देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कोबरा दिखाई देने की सूचना तुरंत सांप पकड़ने वाले को दी गई।

जालंधर: जालंधर के गोल्डन एवेन्यू फेस-2 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खतरनाक कोबरा सांप दिखाई दिया। घर के बाहर कोबरा देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
कोबरा दिखाई देने की सूचना तुरंत सांप पकड़ने वाले को दी गई। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू एक्सपर्ट ने सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर के बाहर सांप दिखाई देने के बाद काफी देर तक लोग डरे रहे। कोबरा को इलाके के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में से एक माना जाता है, इसलिए लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ था। हालांकि, कोबरा के काटने के बाद मौत का समय तय नहीं होता। यह जहर की मात्रा, काटने की जगह, पीड़ित की स्थिति और इलाज मिलने में लगने वाले समय जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। वैसे बताया गया कि ऐसे सांप के काटने से 20-30 मिनट के अंदर व्यक्ति की मौत हो सकती है। अतः सांप के काटने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना बेहद जरूरी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!