Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2026 12:50 PM

सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली।
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। सोमवार को इसका भाव 1,59,000 रुपए था।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,48,060 रुपए पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,47,870 रुपए था। चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी 2,43,100 रुपयेए पर पहुंच गई, जबकि पहले इसका भाव 2,42,700 रुपए था।
यानी मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। सराफा बाजार में लगातार बढ़ रहे दामों के कारण सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।