पंजाब BJP में फिर हलचल! 3 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2026 06:10 PM

stir in punjab bjp again show cause notices issued to 3 leaders

पंजाब भाजपा में तीन नेताओं को लेकर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि संगरूर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर पार्टी लाइन और अनुशासन के विपरीत बयान देने के मामले में भाजपा की अनुशासन समिति ने तीन नेताओं को कारण बताओ...

पंजाब डैस्क : पंजाब भाजपा में तीन नेताओं को लेकर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि संगरूर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर पार्टी लाइन और अनुशासन के विपरीत बयान देने के मामले में भाजपा की अनुशासन समिति ने तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों नेताओं को नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब देना होगा। नोटिस पाने वालों में भाजपा संगरूर के पूर्व जिला अध्यक्ष रणदीप सिंह देओल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह कपियल और भाजपा पंजाब के पूर्व स्टेट सेल्स कोऑर्डिनेटर जतिंदर कलरा शामिल हैं।

पार्टी के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के आंतरिक मामलों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर ऐसे बयान दिए गए, जो पार्टी के स्थापित रुख के अनुरूप नहीं थे। अनुशासन समिति ने माना कि इस तरह के बयानों से पार्टी की प्रतिष्ठा और संगठनात्मक छवि पर असर पड़ सकता है। उनसे यह भी पूछा गया है कि कथित पार्टी अनुशासन उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर हैं कि तीनों नेता पार्टी के नोटिस का क्या जवाब देते हैं और इसके बाद भाजपा की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!