Edited By Kamini,Updated: 20 Oct, 2026 05:28 PM

दशहरे के दिन स्थानीय वार्ड नंबर 14 में 15 साल के लड़के की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी करंट लगने से घायल हो गई।
लहरागागा (गर्ग): दशहरे के दिन स्थानीय वार्ड नंबर 14 में 15 साल के लड़के की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी करंट लगने से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लहरागागा में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंडरब्रिज के पास एक बस्ती में रहने वाला गोबिंद (15) पुत्र सोनू राम अपने घर की छत पर किसी काम में लगा हुआ था। इस दौरान घर के पास से गुजर रही बिजली की तारों में फंसने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए आगे आई उसकी मां पालो को भी करंट लगा, जिससे वह झुलस गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। इस दुखद घटना का पता चलने पर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. बलविंदर कौर, अकाली दल बादल के युवा नेता आशु जिंदल और ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरी चहल ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here