कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2026 03:32 PM

violent collision between a car and a motorcycle

पंजाब के बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई।

बरनाला (पुनीत) : पंजाब के बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक मोटरसाइकिल सवार और दूसरा कार चालक बताया जा रहा है। दोनों की उम्र करीब 42 और 50 साल बताई जा रही है। मृतकों के शव बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत ठीक बताई जा रही है। 

इस संबंध में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के मुताबिक, मृतकों में एक की उम्र करीब 42 साल और दूसरे की उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है। इनमें एक मोटरसाइकिल पर सवार था, जबकि दूसरा कार चला रहा था। डॉक्टर ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!