पंजाब में 1 नवंबर से राशन डिपो होल्डर्स का बड़ा ऐलान! पढ़ें पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 27 Oct, 2026 06:04 PM

major announcement by depot holders

अपनी लंबित मांगों को मनवाने और आगामी संघर्ष की रूपरेखा तय करने के लिए राशन डिपो होल्डर फेडरेशन (रजि. 118) पंजाब की एक अहम राज्यस्तरीय बैठक गांव कांझला स्थित तप स्थान बाबा जगत सिंह जी जग्गां वाले में आयोजित की गई।

संगरूर (सिंगला): अपनी लंबित मांगों को मनवाने और आगामी संघर्ष की रूपरेखा तय करने के लिए राशन डिपो होल्डर फेडरेशन (रजि. 118) पंजाब की एक अहम राज्यस्तरीय बैठक गांव कांझला स्थित तप स्थान बाबा जगत सिंह जी जग्गां वाले में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के राज्य प्रधान सुखविंदर सिंह कांझला ने की। इस बैठक से पहले पंजाब भर के डिपो होल्डरों के संघर्ष की सफलता तथा सर्वत के भले के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसमें बाबा बलजीत सिंह फक्कल मस्तुआणा साहिब ने संगत को गुरमत के विचारों से जोड़ा।

Ration Depot

इस बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय, जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने भारी संख्या में शिरकत की। विचार-विमर्श के दौरान डिपो होल्डरों की समस्याओं पर लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 1 नवंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बड़ा फैसला लिया गया। फेडरेशन के राज्य प्रधान सुखविंदर सिंह कांझला ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार द्वारा डिपो होल्डरों की जायज मांगों के प्रति लगातार नाहक और टालमटोल वाला रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे पूरे पंजाब के डिपो होल्डरों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के दौरान डिपो होल्डरों की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। सुखविंदर सिंह कांझला ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि 1 नवंबर से पंजाब का प्रत्येक डिपो धारक हर हाल में पूर्ण हड़ताल पर रहेगा और बहुत जल्द धूरी स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय के आगे पक्का मोर्चा लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस बैठक को संतोष सिंह बठिंडा, परमजीत सिंह हांडा सुनाम, बिंदर सिंह उग्गोके, हरिकृष्ण अबोहर, अमरजीत सिंह पटियाला, बलजीत सिंह जीरा, रघबीर सिंह नंबरदार, मुलखा सिंह सरपंच, हरजिंदर सिंह बिट्टू शेरपुर, सुखविंदर सिंह भोला संगरूर, बिट्टू बाठ फिरोजपुर, करमजीत सिंह मालेरकोटला, परमजीत सिंह लुधियाना, राजिंदर सिंह फिरोजपुर, सुखप्रीत सिंह लहरागागा, बलविंदर सिंह भाई रूपा, मोहन लाल गुरदासपुर तथा सौदागर अली मालेरकोटला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह क्लेर, अवतार सिंह कांझला, मोहम्मद अली, करनैल सिंह लोंगोवाल, गुरमेल सिंह चोटिया, धर्म सिंह शेरों और जसवीर सिंह शेरों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!