सनसनीखेज मामला : नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी की अपहरण के बाद ह/त्या

Edited By Urmila,Updated: 20 Oct, 2026 12:15 PM

young man abducted while returning home from work

गांव सेखा निवासी गुरदीप अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सेखा रोड पर कार सवार आरोपियों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया।

बरनाला (सिंधवानी, रवि): बरनाला में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशा मुक्ति केंद्र में पी.आर.ओ. के पद पर तैनात 25 वर्षीय गुरदीप सिंह की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक के फुफेरे भाई (बुआ के लड़के) जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से 3 दिन से लापता गुरदीप का शव बरामद कर लिया है।

घटना 16 अक्तूबर शाम की है, जब गांव सेखा निवासी गुरदीप अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सेखा रोड पर कार सवार आरोपियों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

थाना सिटी-2 पुलिस ने मृतक के पिता राज सिंह के बयानों के आधार पर जगदेव सिंह और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि हत्या के मुख्य कारणों का खुलासा हो सके और वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना के बाद से गांव सेखा में मातम पसरा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!