Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Aug, 2026 06:39 PM

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बाद कर्मचारी संगठनों ने अब आंदोलन को और तेज करने का ऐलान कर दिया है।
पंजाब डैस्क : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बाद कर्मचारी संगठनों ने अब आंदोलन को और तेज करने का ऐलान कर दिया है।
लुधियाना में हुई कर्मचारी संगठनों की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की गई। संगठनों ने 8 सितंबर को सामूहिक छुट्टी रखने का फैसला किया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उनके खिलाफ जारी किए गए पत्र वापस लिए जाएं। आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। संगठनों के मुताबिक 12 और 13 सितंबर को मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 19 और 20 सितंबर को विधायकों के घरों का घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है।
कर्मचारी संगठनों ने 21 और 22 सितंबर को फिर सामूहिक छुट्टी रखने का ऐलान किया है। वहीं 30 सितंबर को चंडीगढ़ में कर्मचारी विधानसभा लगाने की तैयारी में हैं। कर्मचारी संगठनों के इन ऐलानों के बाद आने वाले दिनों में पंजाब में सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं।