मशहूर रेसलर 'द ग्रेट खली' की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे WWE स्टार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2026 08:56 PM

famous wrestler  the great khali  becomes victim of car accident

मशहूर रेसलर और WWE स्टार 'द ग्रेट खली' (दलीप सिंह राणा) की कार हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में खली बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पंजाब डैस्क : मशहूर रेसलर और WWE स्टार 'द ग्रेट खली' (दलीप सिंह राणा) की कार हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में खली बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, द ग्रेट खली अपनी निजी कार से पंजाब से सोनीपत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास अचानक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद खली ने क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़ दिया और आगे के सफर के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर सोनीपत के लिए रवाना हो गए।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यह किसी दूसरे वाहन से टक्कर के कारण हुआ या सड़क पर किसी अन्य तकनीकी कारण से, इसकी जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर खली के एक्सीडेंट की खबर तेजी से फैलने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!