Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2026 10:00 PM

27 अगस्त को बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई महा-हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं, जो बिना पहले से मंजूरी लिए ड्यूटी से गैर-हाजिर रहे थे।
पंजाब डैस्क : 27 अगस्त को बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई महा-हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं, जो बिना पहले से मंजूरी लिए ड्यूटी से गैर-हाजिर रहे थे। सरकारी निर्देशों के मुताबिक, हड़ताल वाले दिन जिन कर्मचारियों को बिना मंजूरी के ड्यूटी से गैर-हाजिर पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन कर्मचारियों को पहले शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा।
सरकार के आदेशों के अनुसार, कर्मचारियों से उनकी गैर-हाजिरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। शो-कॉज नोटिस के जवाब और कर्मचारी द्वारा बताए गए कारणों की जांच के बाद ही उनके खिलाफ अगली कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।