Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2026 11:49 PM

शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। अड्डा होशियारपुर के मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक शरणपाल सिंह से करीब 10 लाख रुपये की नकदी लूट लिए जाने की सूचना है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जालंधर: शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। अड्डा होशियारपुर के मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक शरणपाल सिंह से करीब 10 लाख रुपये की नकदी लूट लिए जाने की सूचना है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, शरणपाल सिंह दुकान से अपने घर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जब वह PNB रेड लाइट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। इसके बाद वह गाड़ी का पंचर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप के पास रुके। इसी दौरान एक युवक ने उनकी गाड़ी की अगली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग कथित तौर पर उठा लिया और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब 10 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।