Edited By Kamini,Updated: 31 Aug, 2026 07:27 PM

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और उससे जुड़े कॉलेजों में स्टूडेंट यूनियन चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं।
पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और उससे जुड़े कॉलेजों में स्टूडेंट यूनियन चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। इन नतीजों में PU छात्र संघ के प्रधान पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंकित विधान ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी से स्टूडेंट विंग और तीसरे नंबर पर कांग्रेस की NSUI रही है। इस मौके नए बनें प्रधान अंकित आम आदमी पार्टी के झाड़ू को बिखेर कर जश्न मनाया।
ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। जानकारी के मुताबिक, विजेता अंतिक पहली बार प्रधान बनें हैं। इससे पहले ABVP से गौरववीर सोहल प्रधान बने थे। आपको बता दें कि, पिछली बार ABVP को अकाली दल का समर्थन नहीं मिला था जबकि इस बार अकाली स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने चुनाव का समर्थन दिया। बता दें कि, PU के 8 कालेजों में से 4 के नतीजे आज घोषित हुए हैं।
कौन है अंकित बिढ़ान
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के प्रधान पद का चुनाव जीतने वाले अंकित बिढ़ान हरियाणा के जींद जिले के गांव पेगा निवासी है। अंकित बिढ़ान हरियाणा के जींद जिले से संबंध रखते हैं और वर्ष 2021 से ABVP से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की और वर्तमान में विश्वविद्यालय में शोधार्थी के रूप में कार्यरत हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से चुनाव मैदान में उतरे अंकित बिढ़ान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ASAP के आदिल ब्रार को 513 वोटों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया।
बता दें कि, प्रधान पद के लिए इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी में 4 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें ABVP के अंकित बिढ़ान, ASAP के आदिल ब्रार, NSUI के गुरमन सिंह सिद्धू और SATH के दर्शप्रीत सिंह शामिल थे। चुनाव प्रचार के दौरान अंकित बिधान को SOI, HIMSA और ISA समेत विभिन्न छात्र संगठनों का समर्थन भी मिला। SOI ने चुनाव से ठीक पहले ABVP उम्मीदवार अंकित बिढ़ान को समर्थन देने का ऐलान किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here