पंजाब में कल सरकारी बसें चलेंगी या नहीं? कन्फ्यूजन हुई दूर, पढ़ें

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 05:19 PM

punjab government buses

पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों द्वारा कल की जाने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है।

चंडीगढ़ (अंकुर तांगड़ी): पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों द्वारा कल की जाने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है। रक्षा बंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए सरकारी बस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर न जाने का फैसला किया है। यूनियन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री के साथ मीटिंग की, जिसमें कर्मचारियों की मांगों और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई।

सरकार द्वारा मुद्दों को हल करने का भरोसा दिए जाने के बाद यूनियन ने हड़ताल रद्द करने का ऐलान किया। यूनियन ने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर लोगों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए कल सरकारी बसों की सेवा पर असर नहीं पड़ेगा।

कर्मचारियों के बाकी मुद्दों को हल करने के लिए सरकार और यूनियन के बीच 6 सितंबर को एक और मीटिंग होगी। यूनियन ने कहा कि उस मीटिंग में मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!