Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2026 05:08 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, नोटिस के जरिए रंजीत सिंह से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में उन्हें अदालत में पेश होना पड़ सकता है।
क्या है पूरा मामला?
रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी ने एक मामले के संबंध में कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। उन्होंने इन आरोपों की CBI जांच कराने की मांग भी की थी। अब इन्हीं आरोपों को लेकर डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा गया है और उनसे 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर मामले को अदालत में ले जाया जा सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।