Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2026 11:49 PM

शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूर्य एंक्लेव इलाके में लोहा कारोबारी से 72 लाख रुपये की नकदी लूटने लुटेरे फरार हो गए हैं। जानकारी अनुसार लुटेरों ने कार के शीशे तोड़कर अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
जालंधर : शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूर्य एंक्लेव इलाके में लोहा कारोबारी से 72 लाख रुपये की नकदी लूटने लुटेरे फरार हो गए हैं। जानकारी अनुसार लुटेरों ने कार के शीशे तोड़कर अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने लुटेरों की तलाश तेज कर दी है।