राखी से पहले मातम में बदली खुशियां! दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत, बस ने कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 09:10 PM

joy turns to mourning ahead of rakhi husband and wife killed in tragic accident

भोगपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव खरला के पास घटे दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय गुरनाम सिंह/सरदार सिंह और उनकी 55 वर्षीय पत्नी मनजीत कौर गुरदासपुर से पटियाला जा रहे थे।

होशियारपुर : भोगपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव खरला के पास घटे दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय गुरनाम सिंह/सरदार सिंह और उनकी 55 वर्षीय पत्नी मनजीत कौर गुरदासपुर से पटियाला जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर गुजर रही बस (PB 29 R 4662) ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मनजीत कौर अपने मायके गांव पटियाला में राखी लेकर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई रणधीर सिंह साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भोगपुर थाने के एएसआई तलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!