Punjab के इस जिले में 2 दिन शराब के ठेके बंद, 27-28 अगस्त को नहीं मिलेगी शराब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 11:10 PM

liquor shops in this punjab district to remain closed for two days

रक्खड़ पुण्य के मेले को लेकर बाबा बकाला साहिब में प्रशासन ने सुरक्षा और धार्मिक माहौल को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। 28 अगस्त को होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए कस्बे की सीमा में 27 और 28 अगस्त...

अमृतसर: रक्खड़ पुण्य के मेले को लेकर बाबा बकाला साहिब में प्रशासन ने सुरक्षा और धार्मिक माहौल को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। 28 अगस्त को होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए कस्बे की सीमा में 27 और 28 अगस्त को शराब और तंबाकू से जुड़े उत्पादों पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा के आदेश के अनुसार, इन दोनों दिनों में बाबा बकाला साहिब में शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों को रखने, इस्तेमाल करने तथा बेचने पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन के आदेश सिर्फ शराब के ठेकों तक सीमित नहीं हैं। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब, सिगरेट और तंबाकू की बिक्री नहीं की जा सकेगी। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को सुचारू रखना है।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!