Punjab : तीन मेडिकल स्टोरों पर Raid, पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2026 11:26 PM

punjab raids on three medical stores

तरनतारन में मेडिकल स्टोरों की जांच का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत ड्रग कंट्रोल अधिकारी हरप्रीत सिंह और थाना हरिके पत्तन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कस्बा हरिके पत्तन में तीन मेडिकल स्टोरों की...

तरनतारन (रमन) : तरनतारन में मेडिकल स्टोरों की जांच का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत ड्रग कंट्रोल अधिकारी हरप्रीत सिंह और थाना हरिके पत्तन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कस्बा हरिके पत्तन में तीन मेडिकल स्टोरों की औचक जांच की गई। इस दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर से कोई आपत्तिजनक दवा बरामद नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाइयों की गैरकानूनी बिक्री पर रोक लगाने और केमिस्टों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिके पत्तन तथा घरियाला क्षेत्र के कुल तीन मेडिकल स्टोरों की जांच करते हुए दुकानदारों को दवाइयों की बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!