Punjab : सरहद पर फिर से घुसपैठ, बरामद हुई 4 लाख रुपये की जाली भारतीय करेंसी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Oct, 2026 09:33 PM

punjab infiltration attempt at the border counterfeit indian currency worth rs

पाकिस्तान में बैठे देश विरोधी तत्वों द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में जाली करेंसी भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस द्वारा ऐसी गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है।

तरनतारन (रमन) : पाकिस्तान में बैठे देश विरोधी तत्वों द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में जाली करेंसी भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस द्वारा ऐसी गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है। थाना खालड़ा की पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई 4 लाख रुपये की संदिग्ध जाली भारतीय करेंसी बरामद की। इस संबंध में थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले भी इसी सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन के जरिए भेजी गई 3 लाख 98 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय करेंसी बरामद की गई थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि थाना खालड़ा की पुलिस पार्टी गांव दोदे, डलेरी और कलसियां आदि क्षेत्रों की ओर जा रही थी। इसी दौरान एंटी ड्रोन सिस्टम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव कलसियां के नजदीक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि दर्ज की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत गांव कलसियां से करीब एक किलोमीटर दूर डलेरी रोड पर पहुंची, जहां एक पीले रंग का संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया, जिसके साथ एक कुंडी लगी हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि थाना खालड़ा की पुलिस ने बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी में उक्त पैकेट को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पैकेट से 4 लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई, जो जाली प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने बरामद करेंसी को कब्जे में लेते हुए थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!