Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 05:45 PM

आज अमृतसर जिले में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ढहा दिया गया। यह कार्रवाई एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन, आईएएस, तथा अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत, पीसीएस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई।
अमृतसर (नीरज): आज अमृतसर जिले में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ढहा दिया गया। यह कार्रवाई एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन, आईएएस, तथा अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत, पीसीएस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई। एडीए के रेगुलेटरी विंग द्वारा थाना कथूनंगल के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अमृतसर-पठानकोट रोड पर स्थित गांव पाखरपुरा में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी तथा गांव दियालपुर में लिंक रोड पर बनाई जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेगुलेटरी विंग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार भविष्य के विकास को नियमित करने और अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गांव पाखरपुरा और गांव दियालपुर में विकसित की जा रही इन कॉलोनियों के संबंध में पापरा एक्ट-1995 के तहत नोटिस जारी किए गए थे तथा निर्माण एवं विकास कार्य बंद करवाए गए थे।
इसके बावजूद कॉलोनियों के मालिकों द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने के बजाय मौके पर विकास कार्य जारी रखे गए। इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार 22 अक्टूबर, 2026 को दोनों अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई। इन कॉलोनियों से संबंधित जमीन के मालिकों और कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस विभाग को भी लिखा जा रहा है।