Ludhiana : फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 09:35 PM

ludhiana massive fire breaks out in this area of the city

पंजाब की औद्योगिक नगरी में बसे जसपाल बांगड़ इलाके के मल्ही चौंक की गली नंबर 8 में बुधवार की बाद दोपहर को साइकिल पार्ट्स को पेंट करने वाली फैक्ट्री में कथित तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एकाएक लगी भयानक आग ने पूरी तरह से तांडव मचा कर रख दिया...

लुधियाना  (खुराना) :  पंजाब की औद्योगिक नगरी में बसे जसपाल बांगड़ इलाके के मल्ही चौंक की गली नंबर 8 में बुधवार की बाद दोपहर को साइकिल पार्ट्स को पेंट करने वाली फैक्ट्री में कथित तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एकाएक लगी भयानक आग ने पूरी तरह से तांडव मचा कर रख दिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में मौजूद कई इंसानी जिंदगियां दांव पर लग गई।

देखते ही देखते आग की भयानक लपटे आसमान छूने लगी जिसके कारण पूरे इलाके में कोहराम मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते हुए नजर आए । इस दौरान डर और दहशत का माहौल इलाके में बसे हजारों परिवारों पर पूरी तरह से भारी पड़ने लगा मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगभग आधा दर्जन पानी से भरी गाड़ियों की तेज बौछारें मारते हुए 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग की भयानक लपटों पर काबू पाते हुए लोगों को कुछ राहत दिलाई l मामले संबंधी जानकारी देते हुए फैक्ट्री वर्कर अरुण कुमार ने बताया कि हादसे  के समय दो कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे इसी दौरान  हुए जोरदार धमाके के बाद बिजली की तारों में सपार्किंग होने के कारण भीषण आग लग गई दावा किया जा रहा है जब तक मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची उससे पहले ही स्थानीय लोगों और फैक्ट्री में तैनात कर्मचारियों द्वारा अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई ताकि किसी तरह से मौके पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई जा सके l

दमकल विभाग के अधिकारियों की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 4:20 बजे इलाके में आग लगने संबंधी जानकारी मिली जिसके तुरंत बाद ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा आपकी भयानक लपटों पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया गया किया और करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया है उन्होंने आशंका व्यक्ति है कि शुरुआती जांच के दौरान फैक्ट्री में आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना महसूस नजर आ रहा है l

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!