पंजाब के मिनिस्टीरियल कर्मचारी 27 अगस्त के पंजाब महाबंद में लेंगे सामूहिक छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 06:16 PM

government offices in punjab to be locked up

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक राज्य प्रधान गुरनाम सिंह विर्क और राज्य महासचिव तरसेम सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य नेतृत्व, विभागीय संगठनों के प्रधान एवं महासचिव तथा जिलों के प्रधान और महासचिव...

चंडीगढ़: पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक राज्य प्रधान गुरनाम सिंह विर्क और राज्य महासचिव तरसेम सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य नेतृत्व, विभागीय संगठनों के प्रधान एवं महासचिव तथा जिलों के प्रधान और महासचिव शामिल हुए।

इसके साथ ही 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया गया है। यूनियन के मुताबिक कर्मचारी इस दौरान दफ्तरों से बाहर निकलकर सरकार की नाकामियों और कर्मचारी विरोधी रवैये को जनता तक पहुंचाने के लिए पैंफलेट और पोस्टर लगाएंगे। बाजारों में झंडा मार्च और विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे। यूनियन के मुताबिक 27 अगस्त को पंजाब महाबंद के दौरान कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर बंद रखेंगे।

25 अगस्त को पुतले फूंकने का ऐलान

यूनियन ने फैसला लिया है कि 25 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर रोष रैली और मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और सौरभ दास के पुतले फूंकने का भी ऐलान किया गया है।

26 अगस्त को कामकाज का बहिष्कार

26 अगस्त को कर्मचारी अपनी सीटें छोड़कर धरना-प्रदर्शन करेंगे और दफ्तरों के कामकाज का बहिष्कार करेंगे। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों और सरकार के कथित कर्मचारी विरोधी रवैये को जनता तक पहुंचाने के लिए पोस्टर, पैंफलेट और होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।

27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी

यूनियन के अनुसार 27 अगस्त को प्रदेशभर के सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर दफ्तरों को बंद रखेंगे। संगठन ने दावा किया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से भी पंजाब महाबंद को समर्थन दिया जा रहा है।

यूनियन ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से बचा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!