Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 09:58 PM

रेल विभाग ने 9 रेलगाड़ियों की समयसारिणी में मामूली बदलाव करते हुए इनके नए टाईमटेबल जारी किए हैं।
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : रेल विभाग ने 9 रेलगाड़ियों की समयसारिणी में मामूली बदलाव करते हुए इनके नए टाईमटेबल जारी किए हैं।
विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार जम्मूतवी-पुणे जेहलम एक्सप्रैस, जमूतवी-बाड़मेर शालीमार मालिनी एक्सप्रैस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रैस, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रैस, जमूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रैस, जमूतवी-गौरखपुर एक्सप्रैस, श्री माता वैष्णा देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रैस के लिए कुछ नए स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं जिसके चलते इन गाड़ियों की समयसारिणी में कुछ बदलाव किए गए हैं। यात्री उक्त गाड़ियों में यात्रा करने से पूर्व संबंधित स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने एवं चलने का समय अवश्य चैक कर लें। उक्त के अलावा कादियां-अमृतसर के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 74692 की समयसारिणी में भी 25 मिनट का बदलाव किया गया है।