रेलवे स्टेशन जाने वाले दें ध्यान! आज रात 9 बजे से दोमोरिया पुली ब्लॉक, बदलेगा ट्रैफिक रूट

Edited By Kamini,Updated: 09 Oct, 2026 11:43 AM

domoria bridgen block

शहर का सबसे व्यस्त रास्ता दोमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर: शहर का सबसे व्यस्त रास्ता दोमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज 9 अक्तूबर शुक्रवार का लोगों को इस रास्ते को लेकर अलर्ट किया गया है। दरअसल, 157 साल पुराने दोमोरिया पुल के नीचे से पुराने गार्टरों को बदलकर उन्हें नया रूप देने का काम अभी तक चल रहा है। इसी बीच आज रात 9 बजे से 12 घंटे के लिए पुली ब्लॉक कर दी जाएगी।

 रास्ता ब्लॉक होने के चलते काजी मंडी से रेलवे स्टेशन की और से जाने वाले राहगीरों को फ्लाईओवर की बजाय पहले सर्विस लेन का इस्तेमाल करना होगा उसके बाद फिर फ्लाईओवर पर चढ़कर स्टेशन की ओर जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, रेलवे लाइन पर एक तरफ स्लैब बिछ चुकी है और अब पुल के नीचे मशीने इंस्टॉल की जानी है, इसी के चलते यातायात को रोकने का फैसला किया। राहगीरों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!