27 अगस्त को पंजाब में ‘महाबंद’! जानें क्या कुछ रहेगा खुला और बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 06:45 PM

mega bandh  in punjab on august 27 find out what will remain open and closed

पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से ‘महाबंद’ का ऐलान किया गया है। सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट ने इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सामूहिक छुट्टी पर रहने की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते सचिवालय, शिक्षा और स्वास्थ्य...

जालंधर : पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से ‘महाबंद’ का ऐलान किया गया है। सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट ने इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सामूहिक छुट्टी पर रहने की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते सचिवालय, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, ट्रांसपोर्ट और तहसीलों में भी कामकाज ठप रहने का असर देखने को मिल सकता है।

पटवारी, क्लेरिकल स्टाफ और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी इस आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है। ऐसे में 27 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं। सांझा कर्मचारी फ्रंट के इस ऐलान के बाद पंजाब में व्यापक असर की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर क्या व्यवस्था रहेगी, इसे लेकर संबंधित विभागों की ओर से स्थिति स्पष्ट की जानी बाकी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!