Mad Sandhu की हत्या के बाद सामने आया Kullad Pizza वाला सहज, जानें क्या कहा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Oct, 2026 08:46 PM

kullad pizza  owner sahaj speaks out after mad sandhu s murder

मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Kullad Pizza वाले सहज भी सामने आए हैं। सहज ने एक वीडियो जारी कर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और अपने पंजाब छोड़ने की वजह को लेकर बात रखी। सहज ने कहा कि पंजाब में हत्या जैसी वारदातों की खबरें लगातार...

जालंधर : मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Kullad Pizza वाले सहज भी सामने आए हैं। सहज ने एक वीडियो जारी कर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और अपने पंजाब छोड़ने की वजह को लेकर बात रखी। सहज ने कहा कि पंजाब में हत्या जैसी वारदातों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मैड संधू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि दिनदहाड़े एक पंजाबी की हत्या कर दी गई और हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं।

सहज ने कहा कि मैड संधू की निजी जिंदगी थी और वह अपना बिजनेस कर रहा था। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

सहज ने अपने पंजाब छोड़ने की वजह बताते हुए दावा किया कि उन्हें भी करीब दो साल तक तंग परेशान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जाता था और जब वह किसी की शिकायत लेकर जाते थे तो उनको पैसे देने के लिए पुलिस द्वारा दबाव बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि इसी तरह के हालात के कारण उन्हें पंजाब छोड़ना पड़ा। सहज ने कहा कि आज ऐसी स्थिति है कि मरने वाला भी पंजाबी है और मारने वाला भी पंजाबी।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी किया जिक्र

सहज ने अपने बयान में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी और पंजाब में लोगों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!